रामनाथ शिवेन्द्र
रामनाथ शिवेंद्र (जन्म-7 मई 1946) हिन्दी साहित्य के समकालीन उपन्यासकार, कहानीकार व आलोचक सामान्य तथ्य- रामनाथ शिवेंद्र जन्म-7 मई 1946 खड़ुई, सोनभद्र, उत्तर प्रदेश पेशा -लेखक, उपन्यासकार जीवन परिचय- रामनाथ शिवेंद्र का जन्म मीरजापुर अब सोनभद्र के ग्राम खड़ुई में 7 मई 1946 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा उनके पैत्रिक गॉव खड़ुई के प्राथमिक पाठशाला सोनवट में हुई थी। उन्होंने सन्1962 में हाई स्कूल उत्तीर्ण किया। उच्च शिक्षा के लिए वे बनारस चले गये जहां से उन्होंने इन्टरमडिएट किया फिर काशी हिन्दू विश्व विद्यालय से बी.ए. तथा एलएल.बी. एवं काशी विद्यापीठ से मास्टर आफ एप्लायड सोशियोलाजी किया तथा कुछ साल तक जिला न्यायालय में वकालत भी किया। फिलहाल वे पूर्ण रूप से खेती-किसानी व लेखन में संलग्न हैं। प्रकाशित कृतियॉ- कहानी संग्रह- 1-डफली बजाये जा 2008 2-दूसरी परंपरा 2010 3-पनसाल 2019 4-चित्रकथा और वह 2021 उपन्यास- 1-सहपुरवा 1977 2-हरियल की लकड़ी 2006 3-तीसरा रास्ता 2008 4-दूसरी आजादी 2009 5-ढूह वाली लछमिनिया 2013 6-अन्तर्गाथा 2015 7-कन्फेशन 2...